शरीर को मजबूत और दिमाग को तरोताजा करता है उत्तानासन, जोड़ों के दर्द में भी देता है राहत
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन को एक साथ जोड़ने का बेहद आसान तरीका है। यह हमें स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है। योग का अभ्यास करने से हमारी ऊर्जा बनी रहती है और हम दिनभर ताजगी महसूस करते हैं। इसी योग के कई आसनों में से एक है 'उत्तानासन,' जो शरीर को मजबूत और दिमाग को तरोताजा करता है।