औषधीय गुणों का पावरहाउस है चुकंदर, आयुर्वेद से जानें इसके चमत्कारी फायदे
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। चुकंदर सिर्फ एक साधारण सी दिखने वाली लाल रंग की सब्जी नहीं, बल्कि पोषण और औषधीय गुणों का खजाना है। आयुर्वेद में इसे 'रक्तवर्धक औषधि' कहा गया है क्योंकि यह खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में बेहद असरदार है।