ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मददगार अर्जुन की छाल
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल बढ़ते हृदय रोग और सांस संबंधी समस्याओं के बीच आयुर्वेद में उपयोग होने वाला अर्जुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक औषधि माना जाता है। अर्जुन वृक्ष की छाल को इसके औषधीय गुणों के कारण सदियों से स्वास्थ्य लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।