अनियंत्रित मधुमेह गर्भस्थ शिशु के विकास को करता है प्रभावित : विशेषज्ञ
नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मां बनना हरेक महिला का सपना होता है। 9 महीने का समय चुनौतियों से भरा भी होता है। खान पान के साथ ही कई ऐसी जरूरी बातें होती हैं जिनका खास ख्याल रखा जाना जरूरी है। वो इसलिए भी क्योंकि इससे गर्भस्थ शिशु का विकास प्रभावित होता है।