विशेषज्ञों से जानें एचपीवी वैक्सीन क्यों है जरूरी, कौन-से कैंसर और बीमारियों से करती है बचाव?
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय समय-समय पर राष्ट्रीय टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाता है। इस दौरान लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाता है। इसमें टीकों का महत्व और ये क्यों लगाए जाने चाहिए, इस बारे में लोगों को जागरूक कर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाता है।