डॉक्टर मीरा पाठक ने सर्दियों में घुटने और जोड़ों के दर्द से बचाव के बताए उपाय
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में घुटने और जोड़ों का दर्द बढ़ना एक सामान्य समस्या है। अक्सर देखा जाता है कि सर्दी के मौसम में जोड़ों का दर्द और बढ़ जाता है, जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां मुश्किल हो जाती है। ठंडे मौसम में मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न और सूजन बढ़ जाती है, जिससे दर्द और असहजता महसूस होती है। आईएएनएस ने इस समस्या के कारण और इससे बचाव के उपाय पर नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीरा पाठक से खास बातचीत की। डॉ. मीरा ने सर्दियों में जोड़ों के दर्द बढ़ने के कारणों और इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।