ज्यादा सोने के फायदे कम नहीं, रिसर्च में दावा मूड रहता है फ्रेश
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। थोड़ा अजीब लग सकता है कि 'ज्यादा सोना' भी किसी के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज के समय में जहां लोग कम सोने को “प्रोडक्टिव” मानते हैं, वहां ये जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि कभी-कभी ज्यादा नींद लेना आपके शरीर और दिमाग के लिए किसी वरदान से कम नहीं।