बढ़ती उम्र में झुर्रियों को कहें बाय-बाय, इन योगासनों से लौटेगा चेहरे का निखार
नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। त्वचा ढीली पड़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं। ये उम्र बढ़ने का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन आज के समय में हर कोई खुद को लंबे वक्त तक जवां बनाए रखना चाहता है, तो ऐसे में जरूरी है कि सही जीवनशैली, संतुलित खानपान, भरपूर नींद, पानी की अच्छी मात्रा और सबसे जरूरी नियमित योगाभ्यास है।