तनाव, नींद और ब्लड प्रेशर से राहत पाने का प्राकृतिक तरीका 'ध्यान', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
नई दिल्ली, 2 सिंतबर (आईएएनएस)। आज की तेज-तर्रार जिंदगी में हर कोई तनाव और चिंता से परेशान है। काम का दबाव, पढ़ाई की टेंशन, घर-परिवार की जिम्मेदारियां, और सामाजिक जीवन की भागदौड़ ने हमारी जिंदगी को काफी जटिल बना दिया है। ऐसे में अक्सर हमारा मन बेचैन रहता है। इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ध्यान यानी मेडिटेशन की महत्ता और इसके फायदे बताए गए हैं।