जीएसटी सुधार वस्तुओं को किफायती बनाएंगे और युवाओं को हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए प्रोत्साहित करेंगे : केंद्र
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी में कटौती टैक्स सुधार से काफी अधिक है। इससे न सिर्फ वस्तुएं पहले के मुकाबले किफायती हो जाएंगी, बल्कि यह युवाओं में हेल्थी लाइफस्टाइल को प्रमोट करेगा और उद्योगों को मजबूती देगा। यह जानकारी सरकार द्वारा रविवार को दी गई।