कमजोर है पाचन, सताती है अपच की समस्या? गर्मियों में इस शरबत के सेवन से मिलेगी राहत संग एनर्जी
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। अपच, गैस, कब्ज और थकान जैसी शिकायतें आम हो जाती हैं। साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या भी लोगों को परेशान करती है। ऐसे में बाजार के शक्कर वाले ठंडे पेयों की जगह घर का बना बेल का शरबत स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा और प्राकृतिक विकल्प है।