त्वचा का ख्याल रखता है फलों का राजा आम, विटामिन से भरपूर फल ऐसे बढ़ाता है चेहरे की चमक
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। फलों के राजा 'आम' को अक्सर सिर्फ स्वाद और मिठास से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह फल पोषण के मामले में भी काफी खास है। इसमें मौजूद कई विटामिन, मिनरल और प्राकृतिक तत्व शरीर के साथ-साथ त्वचा की सेहत के लिए भी उपयोगी माने जाते हैं। यही वजह है कि कई लोग आम को अपनी डाइट के साथ स्किन केयर रूटीन का हिस्सा भी बनाते हैं।