नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त
स्प्लिट (क्रोएशिया), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड चैंपियन स्पेन ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ स्पेन का लगातार 42 मैचों तक बिना हारे रहने का सिलसिला जारी रहा और उसने अपने चारों ग्रुप मैचों में जीत हासिल कर यूईएफए नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।