आज रात बांग्लादेश तट को पार करेगा चक्रवाती तूफान 'मिधिली' : आईएमडी
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'मिधिली' के शुक्रवार रात को बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। अभी यह उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर है।