दिल्ली में 'एंटी ओपन बर्निंग, एंटी डस्ट कैंपेन', 2.47 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक 'एंटी ओपन बर्निंग' अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 611 टीम तैनात की गई है। सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी।