जोशीमठ भू-धंसाव मामला: एनटीपीसी की परियोजना भू धंसाव के लिए जिम्मेदार नहीं, एजेंसियों ने एनटीपीसी को अपनी रिपोर्ट में दी क्लीन चिट, हाईकोर्ट में आज सुनवाई
देहरादून, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जोशीमठ भू-धंसाव के लिए एनटीपीसी की परियोजना को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। राज्य सरकार ने जोशीमठ में घरों में आ रही दरारों के बाद तमाम बड़े संस्थानों को जोशीमठ के सर्वे का काम दिया था। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलॉजी, वाडिया इंस्टीट्यूट, रूड़की आईआईटी और जीएसआई सहित अन्य इंस्टीट्यूट शामिल थे।