वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली के स्कूलों में 9 से 18 नवंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित
नई दिल्ली, 8 नवबर (आईएएनएस)। दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। दिल्ली में स्कूल अब 20 नवंबर को खुलेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 'विंटर ब्रेक' यानी सर्दियों की छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया है।