दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' स्थिति में
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस) । दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता शनिवार को भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही। हालांकि कुछ स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में थोड़ा सुधार दिखाई दिया, मगर यह अभी भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।