उत्तर-पश्चिम भारत में तीन-चार दिन जारी रहेगा घना कोहरा: मौसम विभाग
नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि अगले तीन-चार दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की, छिटपुट बारिश होने की संभावना है।