बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर एनडीएमसी ने पार्किंग शुल्क दोगुना किया

IANS | November 13, 2023 9:07 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए उसके द्वारा प्रबंधित पार्किंग में मौजूदा पार्किंग शुल्क (ऑफ-रोड और ऑन-रोड दोनों) को 31 जनवरी 2024 तक के लिए दोगुना करने का फैसला किया है।

दिल्ली : प्रदूषण नियंत्रण निकाय का दावा : दिवाली पर पीएम 2.5 के स्तर में 45% की वृद्धि हुई

IANS | November 13, 2023 8:25 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक विश्‍लेषण से पता चला है कि पिछले वर्ष की तुलना में दिवाली पर हवा में प्रदूषक सूक्ष्म कणों की मात्रा में काफी वृद्धि हुई है, जिसमें पीएम2.5 में 45 प्रतिशत और पीएम10 में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस दिवाली मुंबई में ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी ज्‍यादा दर्ज किया गया

IANS | November 13, 2023 8:02 PM

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिवाली त्‍योहार के दौरान मुंबई शहर में न केवल वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया, बल्कि ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी ज्‍यादा दर्ज किया गया। आवाज फाउंडेशन द्वारा रविवार को एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर सोमवार को यह जानकारी दी गई।

दिल्‍ली वायु प्रदूषण : ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली के दिन 400 से ज्यादा चालान काटे

IANS | November 13, 2023 7:22 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने दिवाली के दिन यातायात नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के 400 से अधिक चालान जारी किए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में 'एंटी ओपन बर्निंग, एंटी डस्ट कैंपेन', 2.47 करोड़ का जुर्माना

IANS | November 13, 2023 6:47 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक 'एंटी ओपन बर्निंग' अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 611 टीम तैनात की गई है। सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी।

दिवाली के पटाखे को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बताने पर भड़की भाजपा, केजरीवाल सरकार से श्वेतपत्र लाने की मांग की

IANS | November 13, 2023 4:18 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय द्वारा दिल्ली के प्रदूषण के लिए दिवाली के पटाखे को जिम्मेदार बताने पर भड़की भाजपा ने केजरीवाल सरकार से दिल्ली में विभिन्न मौसमों में प्रदूषण के अलग-अलग कारणों और उनके समाधान पर एक सर्वदलीय बैठक बुला कर श्वेतपत्र लाने की मांग की है।

हाईकोर्ट व बीएमसी के वायु प्रदूषण मानदंड उड़े हवा में, मुंबई का एक्यूआई 'खराब'

IANS | November 13, 2023 12:54 PM

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशों और बृहन्मुंबई नगर निगम की दलीलों को अनसुना कर दिया गया। दिवाली के एक दिन बाद सोमवार को मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 का दर्ज किया गया, जिसे 'खराब' श्रेणी में माना जाता है।

काली पूजा पर पटाखों के अंधाधुंध इस्तेमाल से कोलकाता की हवा खराब

IANS | November 13, 2023 12:46 PM

कोलकाता, 13 नवंबर (आईएएनएस)। काली पूजा के दौरान अंधाधुंध पटाखे फोड़ने से शहर के विभिन्न हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) "खतरनाक स्तर" पर पहुंच गया है।

दिवाली के बाद स्मॉग ने दिल्ली-एनसीआर में घोंटा दम, हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर गिरी

IANS | November 13, 2023 11:03 AM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सोमवार सुबह घनी और हानिकारक धुंध दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में छा गई। यह घटना सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध आदेश की अवहेलना करते हुए दिवाली की रात बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े जाने के बाद हुई।

नोएडा, गाजियाबाद में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, फिर भी एक्यूआई डेंजर जोन में नहीं

IANS | November 13, 2023 10:57 AM

नोएडा/गाजियाबाद, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली पर नोएडा और गाजियाबाद में जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने खूब पटाखे जलाए। लेकिन बावजूद इसके गनीमत यह है कि नोएडा और गाजियाबाद में अभी भी एक्यूआई डेंजर जोन में नहीं पहुंचा है और आंकड़ा 300 से नीचे ही दिख रहा है।