विकसित कृषि संकल्प अभियान : पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में सुधार, आधुनिकीकरण पर दिया जोर
नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ इसे और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हमारी वैज्ञानिकों की टीम एक बड़े अभियान 'लैब से लैंड' को लेकर आगे जा रही है। सारे डेटा के साथ वे किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देंगे।