सिंहावलोकन 2025: वे सितारें, जिन्होंने अपने किरदारों से जीता दर्शकों का दिल
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 फिल्म जगत के लिए शानदार रहा। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, तो कुछ फिल्मों के किरदार इतने ज्यादा पसंद किए गए कि वे करियर के शीर्ष पर पहुंच गए। आज हम इन किरदारों के बारे में बताएंगे, जो अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहे।