विजय थलापति की 'फैन गर्ल' हैं मालविका मोहनन, उन्हें बताया खास इंसान
मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जन नायगन' का ऑडियो लॉन्च होने को तैयार है, जिसे लेकर अभिनेत्री मालविका मोहनन ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर की। मालविका ने बताया कि वह विजय की 'फैन गर्ल' हैं।