कुलभूषण खरबंदा: सिनेमा की पांच पीढ़ियां पार करने वाला अभिनेता, जिसने हर दौर में खलनायकी को नया रूप दिया
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर कुलभूषण खरबंदा ने बॉलीवुड में फिल्म 'शान' में शाकाल के किरदार से दर्शकों के दिल में जगह पहचान बनाई थी। 1980 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने एक निजी द्वीप पर रहने वाले खलनायक का चरित्र निभाया था। यह किरदार सीधे जेम्स बॉन्ड के खलनायक 'ब्लोफेल्ड' से प्रेरित था और कुलभूषण खरबंदा ने इसके लिए अपना पूरा लुक बदल डाला था। उनकी यह भूमिका व्यावसायिक सिनेमा में इतनी धमाकेदार थी कि इसने खलनायकों की पूरी परिभाषा ही बदल दी।