सिंहावलोकन 2025 : सोनू सूद से आर्यन खान तक, इस साल निर्देशन में उतरे ये सितारे
मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 बॉलीवुड के लिए यादगार रहा। न केवल बड़े और छोटे बजट की फिल्में और सीरीज ने धूम मचाई, बल्कि कई जाने-पहचाने एक्टर्स ने पहली बार निर्देशन की कुर्सी संभाली। इनमें अभिनेता, स्टार किड्स और नए नाम शामिल हैं, जिन्होंने एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, एनिमेशन और सोशल मुद्दों पर आधारित कहानियां पेश कीं।