ईशान खट्टर : बाल कलाकार से 'द परफेक्ट कपल' तक, जानें फिल्मी सफर
मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। जाने-माने अभिनेता ईशान खट्टर ने भले ही चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में काम किया हो, लेकिन वे डांस के मास्टर हैं और फिटनेस आइकॉन भी हैं। उनकी बॉडी और स्टाइल की तारीफ हर तरफ होती है।