जालंधर में उस्ताद पूरन शाह कोटी की अंतिम अरदास, पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर
चंडीगढ़, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी की अंतिम अरदास का आयोजन जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में किया गया। उस्ताद पूरन शाह कोटी कलाकारों के लिए एक गुरु, मार्गदर्शक और प्रेरणा थे। 22 दिसंबर को उनका निधन हो गया, 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।