पांच साल बाद जब 'स्पेशल ऑप्स' के सेट पर आईं सैयामी खेर, कहा- ' लौट आई पुराने घर'
मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर इन दिनों 'स्पेशल ऑप्स सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह साल 2020 में आए 'स्पेशल ऑप्स' का सीक्वल है। एक्ट्रेस ने पांच साल बाद 'स्पेशल ऑप्स' के सेट पर लौटने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि इतने समय बाद पुराने सेट पर लौटना उनके लिए घर लौटने जैसा था।