'कर्मा कॉलिंग' में इंद्राणी कोठारी का किरदार रवीना टंडन के लिए रहा चुनौतीपूर्ण
मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी आगामी स्ट्रीमिंग 'कर्मा कॉलिंग' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शो में इंद्राणी कोठारी के उनके किरदार ने एक अभिनेत्री के रूप में उनके सभी कौशल की परीक्षा ली।