छोटे पर्दे पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले सितारे, माधव समझकर पूजने लगे थे दर्शक
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और इस अवसर पर छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण के किरदार को जीवंत करने वाले अभिनेताओं की चर्चा करना बेहद खास है। पिछले चार दशकों में ‘महाभारत’, ‘रामायण’, ‘श्री कृष्णा’, ‘राधाकृष्ण’, ‘सिया के राम’, ‘विष्णु पुराण’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे धार्मिक टीवी शो ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। इनमें एक्टर्स ने भगवान कृष्ण का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक इन्हें सचमुच ‘कान्हा’ मानकर सम्मान भी देने लगे।