मिस दीवा सुपरनेशनल 2025 का ताज जीतने पर बोलीं अवनि गुप्ता, 'सपने मरते नहीं, बल्कि सही समय का इंतजार करते हैं'
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई में आयोजित मिस दीवा ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में एक ऐसा नाम सामने आया, जिसने सिर्फ ताज ही नहीं जीता, बल्कि अपनी सोच, मेहनत और साफ इरादों से लोगों का दिल भी जीत लिया। यह कहानी है अवनि गुप्ता की, जिन्होंने मिस दीवा सुपरनेशनल 2025 का खिताब अपने नाम किया। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने सपनों और समाज के लिए कुछ करने की चाह को भी साझा किया।