'अंगूरी भाभी' से पहचान मिलने पर शुभांगी अत्रे ने बताया, 'दर्शकों ने मेरे किरदार को दिल से किया स्वीकार'
मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने लोकप्रिय सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। आज लाखों लोग उन्हें जानते हैं, लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। हाल ही में शुभांगी अत्रे ने करियर, लोकप्रियता और दर्शकों के साथ बने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सफलता पाने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की और हमेशा अपने काम को पूरी ईमानदारी से किया।