वरुण धवन ने इस एक्ट्रेस को बताया पॉप कल्चर आइकॉन, बोले- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता
मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया और पॉप कल्चर से जुड़े दिलचस्प विषयों पर खुलकर बात की। कॉमेडियन तन्मय भट्ट के शो में पहुंचे अभिनेता ने राखी सावंत की जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय पॉप कल्चर का एक आइकॉन बताया।