यूपीएससी में नई भर्ती का मौका: असिस्टेंट कीपर सहित 16 पदों पर वैकेंसी, शनिवार से आवेदन शुरू
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और परीक्षा की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट कीपर सहित विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।