एनसीआरटीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती जारी, 9 मई तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित विभिन्न चार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।