ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज बिहटा में सीनियर रेजिडेंट के 17 पद, 17 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | April 26, 2026 10:13 PM

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, पटना, ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 17 मई को आयोजित होना तय है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में 46 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

IANS | April 26, 2026 9:03 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 46 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका 5 मई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्‍क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: एएनएम के 51 पदों पर भर्ती, 6 मई आवेदन का आखिरी मौका

IANS | April 26, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अंडमान-निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन कुल 51 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई है। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार को किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड या संस्‍थान से 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही एएनएम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

‘मन की बात’ में यूरोपियन मैथ ओलंपियाड गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया का जिक्र, छात्रा और परिवार ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | April 26, 2026 8:15 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में गोल्ड मेडल विजेता वाली छात्रा श्रेया मुंद्रा की जीत का जिक्र किया। इसके लिए छात्रा और उनके पिता ने पीएम मोदी का धन्‍यवाद किया।

गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 94.51 प्रतिशत छात्र हुए पास

IANS | April 26, 2026 6:12 PM

पणजी, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 20,618 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 19,486 छात्र सफल घोषित हुए हैं। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.51 फीसदी दर्ज किया गया है। परीक्षा 13 मार्च से 9 अप्रैल तक कुल 20 दिनों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्यभर के 32 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणित ओलंपियाड में यादगार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की प्रशंसा की

IANS | April 26, 2026 12:12 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में हाल ही में फ्रांस में आयोजित गणित ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता का शानदार प्रदर्शन करने वाली देश की बेटियों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता में भारत की बेटियों ने अब तक का शानदार प्रदर्शन किया।

बीईएमएल ने असिस्टेंट इंजीनियर के 10 पदों पर निकाली भर्ती, इन दिन वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | April 25, 2026 9:13 PM

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बीईएमएल लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर (प्रथम श्रेणी) (टूलिंग) के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में यूआर के 6, एससी के 1, ओबीसी (एनसीएल) के 2 और ईडब्ल्यूएस के 1 पद शामिल हैं।

एनईजीडी में डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती जारी, इस दिन तक मौका

IANS | April 25, 2026 8:42 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र व्यवसाय प्रभाग (गैर-लाभकारी), राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

यूपीएसएसएससी फायरमैन भर्ती 2026: 170 पदों पर वैकेंसी, आवेदन जल्द होंगे शुरू

IANS | April 25, 2026 7:36 PM

लखनऊ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ, ने विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सचिवालय प्रशासन विभाग के नियंत्रणाधीन विधान भवन रक्षक के लिए रिक्त 120 पदों एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के रिक्त 50 पदों पर भर्ती हेतु योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईआईएम रायपुर में नौकरी का मौका, कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी

IANS | April 25, 2026 6:36 PM

रायपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर ने सहायक खरीद एवं अनुबंध प्रबंधन अधिकारी (असिस्टेंट प्रोक्योरमेंट एंड कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट ऑफिसर) और वरिष्ठ कार्यकारी सहायक (सीनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट) के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।