आईआईटी-दिल्ली जॉब अलर्ट: सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित 6 पदों पर वैकेंसी, 12 मई तक करें अप्लाई

IANS | May 4, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करना लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए आईआईटी-दिल्ली ने सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित अलग-अलग कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

डीएसएसीएस जॉब अलर्ट: मेडिकल ऑफिसर सहित 31 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, जानें अंतिम तिथि

IANS | May 4, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण समिति (डीएसएसीएस) ने संविदा के आधार पर स्टाफ नर्स सहित विभिन्न 31 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मेडिकल क्षेत्र से जुड़े योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईसीएसआई भर्ती अपडेट: 11 कंसल्टेंट पदों पर आवेदन जारी, जल्द करें अप्लाई

IANS | May 4, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (भारतीय कंपनी सचिव संस्थान-आईसीएसआई) ने संविदा के आधार पर अलग-अलग विभागों में कंसल्टेंट (सलाहकार) के कुल 11 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

छत्तीसगढ़ व्यापम में भर्ती का मौका: सब ऑडिटर के 69 पदों पर आवेदन शुरू, 22 मई आखिरी तारीख

IANS | May 4, 2026 5:37 PM

रायपुर, 4 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम), रायपुर, ने कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के कुल 69 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 29, अनुसूचित जाति (एससी) के 8, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 22, और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 10 पद शामिल हैं।

सीजीपीएससी जॉब अलर्ट: असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 7 पदों पर भर्ती जारी, आवेदन 23 मई तक

IANS | May 4, 2026 4:00 PM

रायपुर, 4 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एसईसीएल भर्ती 2026: जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर के 43 पदों पर आवेदन जारी, 20 मई डेडलाइन

IANS | May 4, 2026 3:40 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने कंपनी के स्थायी कर्मचारी/श्रमिक के लिए टी एंड एस ग्रेड-'डी' में जूनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर (कनिष्ठ तकनीकी निरीक्षक) के कुल 43 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 25, अनुसूचित जाति (एससी) के 13 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 5 पद शामिल हैं।

हिमाचल बोर्ड: 12वीं के नतीजे घोषित, 92.02 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास

IANS | May 4, 2026 3:14 PM

शिमला, 4 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) धर्मशाला ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए। जारी परिणाम के मुताबिक, इस वर्ष 92.02 फीसदी छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

एनएचआईडीसीएल भर्ती : डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन से शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | May 4, 2026 2:09 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल), नई दिल्ली, ने तकनीकी कैडर में डिप्टी मैनेजर के कुल 85 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 36, अनुसूचित जाति (एससी) के 13, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 06, और ईडब्ल्यूएस के 08 पद शामिल हैं।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर पद पर निकली भर्ती, आवेदन 12 मई तक

IANS | May 3, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। कंपनी ने इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत इस भर्ती के जरिए कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

नीट यूजी परीक्षा: 551 शहरों में 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में होंगे शामिल

IANS | May 3, 2026 10:00 AM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) रविवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (आईएसटी) तक एक ही शिफ्ट में नीट यूजी 2026 का आयोजन करने जा रही है, जिसमें सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं।