एपीएसपीडीसीएल में 135 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर नियुक्त होने का अवसर, 30 जून से करें आवेदन
अमरावती, 29 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए आंध्र प्रदेश सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीएसपीडीसीएल) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एईई) के विभिन्न 135 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।