सीएसआईआर-एनएएल भर्ती अलर्ट: प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत 89 पदों पर होगी नियुक्ति, वॉक-इन इंटरव्यू 10 अगस्त से

IANS | August 6, 2026 4:57 PM

बेंगलुरु, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाएं (सीएसआईआर-एनएएल), बेंगलुरु ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर प्रोजेक्ट स्टाफ के तौर पर काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

सीसीपीए ने डार्क पैटर्न्स के खिलाफ कार्रवाई की; इंडिगो, जेप्टो, फर्स्टक्राई, फिजिक्स वाला समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना

IANS | August 6, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने इंडिगो, जेप्टो, फिजिक्स वाला, बुकमाईशो, फर्स्टक्राई और स्पाइसजेट समेत नौ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया है। इन प्लेटफॉर्म पर 'डार्क पैटर्न' जैसे भ्रामक ऑनलाइन तरीके इस्तेमाल करने का आरोप है, जिनसे खरीदारी और सब्सक्रिप्शन के दौरान ग्राहकों को गुमराह किया जाता है।

एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर सहित 26 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 22 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 6, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। एनपीसीसी लिमिटेड ने मैनेजर सहित विभिन्न 26 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीजीक्यूए भर्ती 2026: टेक्नीशियन के कई पदों पर नौकरी का अवसर, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

IANS | August 6, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस) ने ग्रुप 'सी', गैर-मंत्रालयी, औद्योगिक पदों पर 7 टेक्नीशियन (अर्ध-कुशल) और 7 टेक्नीशियन (कुशल) की सीधी भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनआईसीएल में सैकड़ों असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन, 7 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 5, 2026 11:12 PM

कोलकाता, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। एनआईसीएल ने विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में क्लास-।।। कैडर में असिस्टेंट के कुल 500 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।

दिल्ली के इस अस्पताल में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों पर वैकेंसी, 7 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 5, 2026 9:46 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल (आरटीआरएमएच) ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें अनारक्षित (यूआर) के 9, ओबीसी के 8, एससी के 5, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी में सीनियर कंसल्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन, 6 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 5, 2026 9:46 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने एडसिल (इंडिया) लिमिटेड के जरिए संविदा के आधार पर सीनियर कंसल्टेंट सहित विभिन्न 10 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए थे।

दिल्ली के इस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सहित 36 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 21 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 5, 2026 9:45 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) ने नियमित आधार पर टीचिंग (ग्रुप-ए) के विभिन्न 36 पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके मांगे हैं।

आईसीएमआर-एनआईएचआर भर्ती 2026: प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट समेत कई पदों पर नौकरी का अवसर, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 5, 2026 8:48 PM

जयपुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ रिसर्च) ने जोधपुर में 'एडीओपीटी' (भारत में हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट (एचटीएइन) के प्रसार और ऑपरेशनल प्रमोशन में तेजी लाना) के तहत प्रोजेक्ट ह्यूमन रिसोर्स पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

सीजीएसएसबी भर्ती 2026: सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर आवेदन जारी, 21 अगस्त तक युवाओं के पास मौका

IANS | August 5, 2026 7:36 PM

रायपुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (सीजीएसएसबी) ने लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (एलएसएटी26) के तहत नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।