डीआरडीओ-एडीए भर्ती अलर्ट: 111 प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

IANS | August 12, 2026 8:10 PM

बेंगलुरु, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधीन एक प्रमुख संस्था, वैमानिकी विकास एजेंसी (एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी - एडीए) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट-। के कुल 111 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की थी।

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम घोषित, छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें मार्कशीट

IANS | August 12, 2026 5:23 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं के लिए आयोजित सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए जो छात्र परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सीबीएसई ने बुधवार को कक्षा 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

एम्स-मंगलागिरी में फैकल्टी के 79 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द

IANS | August 12, 2026 3:28 PM

अमरावती, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एम्स-मंगलागिरी ने अपने विभिन्न विभागों में फैकल्टी (ग्रुप-ए) के कुल 79 पदों पर सीधी भर्ती/डेप्युटेशन के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

एसबीआई भर्ती 2026: जूनियर एसोसिएट्स के 9,124 पदों पर बंपर वैकेंसी, 31 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 12, 2026 2:49 PM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), केंद्रीय भर्ती एवं पदोन्नति विभाग कॉर्पोरेट सेंटर, मुंबई ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के कुल 9,124 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसरो-आईसीआरबी भर्ती 2026: असिस्टेंट सहित 267 पदों पर आवेदन जारी, 16 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 12, 2026 2:46 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने इसरो के संबंधित केंद्रों, डीओएस ब्रांच सचिवालय और डीओएस के स्वायत्त निकायों में 'पे मैट्रिक्स' के लेवल 4 में मौजूद 267 खाली पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

सीएसआईआर-एनजीआरआई भर्ती अलर्ट: प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, इन दिनों वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 11, 2026 6:04 PM

हैदराबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक प्रमुख अनुसंधान प्रयोगशाला, राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई), हैदराबाद ने प्रोजेक्ट कर्मियों के विभिन्न 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

डीयू में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 74 पदों पर नौकरी का अवसर, 20 अगस्त तक भरें फॉर्म

IANS | August 11, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 74 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे हैं।

डीपीसीसी भर्ती 2026: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर आवेदन जारी, 31 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 11, 2026 3:16 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। डीपीसीसी ने केंद्रीय/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश/मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान/स्वायत्त निकायों/वैधानिक निकायों/पीसीयू में नियमित आधार पर काम कर रहे योग्य अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए डेपुटेशन (जिसमें शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पद भी शामिल हैं) पर भरे जाने वाले विभिन्न 54 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

जीआईएमएस में 100 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती का शानदार मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 11, 2026 2:45 PM

लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए, सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) ने सीधी भर्ती अभियान के जरिए नॉन-टीचिंग (स्टाफ नर्स) के कुल 100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीआरडीओ-एसएसपीएल में 41 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथि 21 अगस्त

IANS | August 11, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ जुड़कर अपने उज्ज्वल करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला, सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (एसएसपीएल), लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली ने संविदा के आधार पर 12 माह की अवधि के लिए अप्रेंटिस के 41 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।