आईओसीएल भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव के 470 पदों पर 3 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 17, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, आईओसीएल ने विभिन्न विषयों और ग्रेड के आधार पर एग्जीक्यूटिव के कुल 470 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

नैनीताल बैंक में 41 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू, 7 सितंबर तक युवाओं के पास अवसर

IANS | August 17, 2026 2:18 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलाइज्ड सेगमेंट में रेगुलर आधार पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के विभिन्न 41 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यूजीसी-नेट प्रोविजनल ‘आंसर की’ जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

IANS | August 16, 2026 12:13 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के ‘आंसर की’ जारी की है। यह ‘आंसर की’ यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के लिए है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एनटीए के मुताबिक यूजीसी-नेट परीक्षा के अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में संबंधित प्रश्नों और उत्तरों की जांच कर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

IANS | August 16, 2026 11:20 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी और दर्ज किए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

सीईआरटी-इन भर्ती अलर्ट: 133 साइंटिस्ट पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 17 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 15, 2026 8:30 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसे सीईआरटी-इन या आईसीईआरटी के नाम से भी जाना जाता है, ने विभिन्न विषयों के आधार पर साइंटिस्ट-'बी' के कुल 133 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एनएचएम-धमतरी भर्ती : स्टाफ नर्स सहित 38 पदों पर नौकरी के अवसर, 31 अगस्त से वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 15, 2026 5:38 PM

रायपुर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), धमतरी ने स्टाफ नर्स सहित विभिन्न 38 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

सीएसआईआर-सीएसआईओ भर्ती 2026: सुरक्षा अधिकारी सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | August 15, 2026 3:12 PM

चंडीगढ़, 15 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईआर-सीएसआईओ) ने सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

असम कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट सहित 33 पदों पर भर्ती जारी, 26 अगस्त तक भरें फॉर्म

IANS | August 15, 2026 2:48 PM

दिसपुर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। असम कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) जोरहाट ने अपने कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में असिस्टेंट सहित विभिन्न 33 खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसरो में 92 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों के लिए जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि करीब

IANS | August 14, 2026 10:34 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के हाथ से एक अच्छा मौका निकलने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक विशेष विभाग, इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' (ग्रुप 'ए' गजेटेड पोस्ट) और साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' (नॉन-गजेटेड पोस्ट) के कुल 92 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

एएआई भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 205 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

IANS | August 14, 2026 9:16 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों में वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट/डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके कुल 205 रिक्तियों की घोषणा की है।