सरकारी अस्पताल में नौकरी का अवसर: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी, 21 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू
नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी अस्पताल में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए नई दिल्ली स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल (पीएमएमएमएच) ने आपातकालीन तदर्थ (एडहॉक) आधार पर विभिन्न स्पेशलिटी में सीनियर रेजिडेंट के कुल 12 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।