ईएसआईसी भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 41 पदों पर नियुक्ति का मौका, 8 से 10 सितंबर वॉक-इन-इंटरव्यू

IANS | August 24, 2026 3:33 PM

पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, बिहटा, पटना ने सीनियर रेजिडेंट और सुपर स्पेशलिस्ट सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न 41 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एम्स-गुवाहाटी में 63 फैकल्टी पदों पर भर्ती जारी, उम्मीदवारों के पास 15 सितंबर तक आवेदन का मौका

IANS | August 24, 2026 3:16 PM

दिसपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एम्स-गुवाहाटी ने अपने विभिन्न विभागों में फैकल्टी पदों (ग्रुप-ए) पर सीधी भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : बिहार की पुष्पा प्रसाद और मध्य प्रदेश के शैलेंद्र प्रताप सिंह चयनित, बताया- 'सपने साकार हुए'

IANS | August 22, 2026 9:52 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज में कुचायकोट की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें भारत की राष्ट्रपति और देश की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को सम्मानित करेंगी। इस सम्मान के लिए मध्य प्रदेश के सीधी से शैलेंद्र प्रताप सिंह को भी चयनित किया गया है।

आईओबी भर्ती अलर्ट: 250 लोकल बैंक ऑफिसर पोस्ट के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि करीब

IANS | August 22, 2026 9:49 PM

चेन्नई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (लोकल बैंक ऑफिसर) के कुल 250 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एआईएपीजीईटी में गड़बड़ी पर एनटीए सख्त, एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज को नोटिस जारी

IANS | August 22, 2026 9:18 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जयपुर के एक सेंटर पर अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) के आयोजन में हुई गड़बड़ियों के लिए एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर यह स्पष्ट किया कि नोटिस पर कोई फैसला होने तक एजेंसी के साथ एडुक्विटी का एम्पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2026' के लिए 48 शिक्षक चयनित, इस खास उपलब्धि पर जताया आभार

IANS | August 22, 2026 9:07 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2026' के लिए देश भर से 48 शिक्षकों को चुना गया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नामित सभी 48 शिक्षकों को 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' के मौके पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगी। कुछ शिक्षकों ने आईएएनएस से खास बातचीत की और इस सम्मान के लिए आभार जताया।

एम्स-पटना में लाइब्रेरियन सहित कई पदों पर नौकरी का शानदार अवसर, जानें डिटेल्स

IANS | August 22, 2026 5:36 PM

पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एम्स-पटना ने लाइब्रेरियन सहित विभिन्न 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एआईएपीजीईटी 2026 : बिजली जाने के कारण 49 उम्मीदवारों की परीक्षा अधूरी, अब 1 सितंबर को री-एग्जाम

IANS | August 22, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) देश भर में निर्धारित 200 केंद्रों पर आयोजित की गई। एआईएपीजीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हुई, लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके।

आईसीएमआर-एनआईएचआर भर्ती अलर्ट: फील्ड ऑफिसर सहित कई पदों पर वैकेंसी, 24 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 22, 2026 5:06 PM

जयपुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ रिसर्च (आईसीएमआर-एनआईएचआर) ने जोधपुर में 'एडीओपीटी' (भारत में हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट (एचटीएइन) के प्रसार और ऑपरेशनल प्रमोशन में तेजी लाना) के तहत प्रोजेक्ट ह्यूमन रिसोर्स पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए थे।

भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला में लेखा अधिकारी सहित कई पदों पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक

IANS | August 22, 2026 4:50 PM

गांधीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रयोगशाला में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), निवरंगपुरा, अहमदाबाद ने प्रशासनिक अधिकारी का 1, लेखा अधिकारी के 2 और क्रय एवं भंडार अधिकारी के 2 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।