आंध्र, गुजरात, एमपी, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान के एकलव्य स्कूलों में 'एआई' की पढ़ाई
नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जनजातीय छात्रों के लिए स्कूल स्तर पर एडवांस्ड ब्लॉक प्रोग्रामिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में फैले 54 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में यह आधुनिक पाठ्यक्रम लागू होगा।