झारखंड, जहां सरकारी नौकरियों के नाम पर युवाओं को मिलती है तारीख पर तारीख
रांची, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, लेटलतीफी और भ्रष्टाचार के बेशुमार रिकॉर्ड हैं। यहां किसी नियुक्ति परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से एक-दो नहीं, चार-पांच दफा फॉर्म भरवाए जा सकते हैं। किसी परीक्षा की तारीखें छह-सात बार टाली जा सकती हैं। मुमकिन है कि कई बार तारीखें तय करने के बाद परीक्षा ले ली जाए तो नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होते-होते सात-आठ-पंद्रह साल भी गुजर सकते हैं।