एमफिल के वर्ष 2024-25 में नहीं होंगे एडमिशन, डिग्री की मान्यता हुई रद्द

IANS | December 27, 2023 4:53 PM

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। यदि आप एमफिल पाठ्यक्रम में दाखिला लेने जा रहे हैं या ऐसी कोई योजना बना रहे हैं तो आपको सतर्क होने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अब एमफिल की डिग्री की मान्यता समाप्त कर दी गई है। अब कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय एमफिल की डिग्री या पाठ्यक्रम छात्रों को ऑफर नहीं कर सकेगा।

जयपुर के एक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र शिक्षक के ऊपर गिरा, दिल का दौरा पड़ने से मौत

IANS | December 25, 2023 9:09 PM

जयपुर, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। कक्षा 9 का छात्र योगेश सिंह यहां एक निजी स्कूल में कक्षा में प्रवेश करते समय गिर गया और संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

90 मिलीसेकंड का सबसे चमकीला विस्‍फोट : डीयू का अध्यन

IANS | December 25, 2023 2:21 PM

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। एस्ट्रोसैट, भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला है। इस वेधशाला ने अल्ट्राहाई चुंबकीय क्षेत्र (मैग्नेटर) के साथ एक नए और विशिष्‍ट न्यूट्रॉन तारे से चमकीले सब-सेकेंड एक्स-रे विस्फोट का पता लगाया है। इससे मैग्नेटर्स की दिलचस्प चरम खगोल भौतिकी स्थितियों को समझने में सहायता मिल सकती है।

'लिफ्ट' ड्राइवर सामान लेकर भागा, अमेरिका में फंसी भारतीय छात्रा

IANS | December 24, 2023 5:01 PM

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के बोस्टन में एक भारतीय छात्रा फँस गई है क्योंकि हवाईअड्डे की यात्रा के दौरान एक 'लिफ़्ट' ड्राइवर ने उसका लगेज और अन्य सामान ले लिया।

जेयू अंतरिम वी-सी विवाद: राज्यपाल ने हटाया, साव को ममता सरकार ने बहाल किया

IANS | December 24, 2023 2:40 PM

कोलकाता, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा हटाए जाने के 12 घंटे से भी कम समय में रविवार को बुद्धदेव साव को कोलकाता के प्रतिष्ठित जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के अंतरिम कुलपति के रूप में बहाल कर दिया है।

जादवपुर विश्वविद्यालय में बिना कुलाधिपति के आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह

IANS | December 24, 2023 2:31 PM

कोलकाता, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में रविवार को राज्य के राज्यपाल, जो विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति हैं, की अनुपस्थिति में एक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

बोर्ड़ परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सर्दियों में भी लगेगी वर्चुअल क्लास

IANS | December 24, 2023 1:44 PM

देहरादून, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ और अधिक बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। सी के तहत इस बार सर्दियों की छुट्टियों में भी वर्चुअल क्लास लगाने का फैसला लिया गया है।

बंगाल में सोमवार से बिना कुलपति के चलेंगे 10 राजकीय विश्वविद्यालय

IANS | December 23, 2023 8:27 PM

कोलकाता, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित कलकत्ता विश्वविद्यालय सहित पश्चिम बंगाल के 10 राजकीय विश्वविद्यालय सोमवार से फिर से नेतृत्वहीन हो जाएंगे, क्योंकि वहां के उन अंतरिम कुलपतियों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, जिन्हें राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा नियुक्त किया गया था।

फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के 605 छात्र हुए ग्रेजुएट

IANS | December 22, 2023 4:18 PM

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के छठें दीक्षांत समारोह में 605 ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। 2015 में इस फार्मास्यूटिकल इंस्टिट्यूट को देश के पहले फार्मास्यूटिकल यूनिवर्सिटी के रूप में बदला गया था। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि शिक्षा हमेशा दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता रही है। पिछले 8 सालों से दिल्ली सरकार अपने बजट का लगभग 25 प्रतिशत शिक्षा को दे रही है।

डीयू के 12 कॉलेज को अंबेडकर विश्वविद्यालय में शामिल करने का प्रस्ताव, छात्र नाखुश

IANS | December 19, 2023 8:23 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेज का अंबेडकर विश्वविद्यालय में विलय करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है।