एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का औपचारिक उद्घाटन

IANS | January 5, 2024 8:03 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। 'एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर-2024' का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को नई दिल्ली में हुआ। औपचारिक उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एनसीसी कैडेट के रूप में अपने दिनों को याद किया।

पीएम मोदी संग 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए रिकॉर्ड 1 करोड़ पंजीकरण

IANS | January 5, 2024 7:53 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा 2024' के लिए, अब तक 1 करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह देश भर में छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है।

आईआईटी कानपुर ने 122 आईपीआर दाखिल कर शोध-नवाचार में बनाया कीर्तिमान

IANS | January 3, 2024 2:17 PM

कानपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने वर्ष 2023 में शोध-नवाचार क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाया स्थापित किया। संस्थान ने पिछले वर्ष 122 आईपीआर दाखिल कर यह उपलब्धि हासिल की। इतना ही नहीं, दायर किए आईपीआर में 108 पेटेंट, 4 डिज़ाइन पंजीकरण, 3 कॉपीराइट और एक ट्रेडमार्क आवेदन के आलावा 4 यूएस और 2 चाइना पेटेंट भी शामिल हैं।

श्री राधा-कृष्ण के आदेश से खुला मथुरा में सैनिक स्कूल : राजनाथ सिंह

IANS | January 1, 2024 7:42 PM

मथुरा, 1 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साल के पहले दिन साधु-संतों का आशीर्वाद मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। राम मंदिर आंदोलन में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का अहम योगदान था। समाज को ही दीदी ने परिवार मान लिया है। हमारे देश के ऋषियों ने पूरी धरा पर रहने वाले समाज को परिवार माना है, जिस क्षेत्र में कान्हा रहते हैं, वहां तो दिव्यता रहेगी ही रहेगी। कृष्ण वह हैं, जो आपको आकर्षित करते हैं, कृष्ण के नाम में ही सुख है। इसलिए कृष्ण की इस नगरी में मेरा मन प्रसन्न है।

पर‍िवारों को लाना विदेशी छात्रों का 'अनुचित व्यवहार': ब्रिटेन के गृह सचिव

IANS | January 1, 2024 2:51 PM

लंदन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने परिवार को ब्रिटेन लाने की 'अनुचित प्रथा' आज से वीजा मार्गों पर प्रतिबंध लागू होने के साथ समाप्त हो जाएगी।

इसरो के 1 जनवरी, 2024 के अंतरिक्ष मिशन में कई चीजें पहली बार

IANS | January 1, 2024 1:12 PM

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 1 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सोमवार की रॉकेटिंग में कई चीजें पहली बार हुईं। इनमेें महिलाओं द्वारा निर्मित उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाना, ईंधन सेल का परीक्षण और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष के पहले दिन पहली बार अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण क‍िया गया।

बंगाल सरकार का पुलिस प्रशिक्षण कॉलेजों से नए आपराधिक कानूनों पर पाठ्यक्रम अपडेट करने का निर्देश

IANS | December 31, 2023 2:12 PM

कोलकाता, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने संसद द्वारा पारित तीन नए विधेयकों भारतीय दंड संह‍िता(आईपीसी), दंड प्रक्रिया संह‍िता(सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (आईईए)के मद्देनजर राज्य पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों को प्रशिक्षणाधीन कर्मियों के लिए अपने कानूनी पाठ्यक्रम को अपडेट करने का निर्देश दिया है।

यूजीसी के दिशानिर्देशों की अनदेखी कर बंगाल सरकार ने एमफिल की डिग्री जारी रखने की घोषणा की

IANS | December 28, 2023 5:31 PM

कोलकाता, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को कहा कि राज्य शिक्षा विभाग एमफिल को डिग्री के रूप में बंद करने के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए दिशानिर्देश का पालन नहीं करेगा।

ग्रेटर नोएडा में दो और नामी विश्वविद्यालय के खुलने के आसार, 550 करोड़ का होगा निवेश

IANS | December 27, 2023 9:04 PM

ग्रेटर नोएडा, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में दो और नामी विश्वविद्यालय खुलने के आसार बन गए हैं। राजस्थान के माधव गोविंद विश्वविद्यालय और नोएडा के जेएसएस विश्वविद्यालय ने ग्रेटर नोएडा में विश्वविद्यालय खोलने के प्रति रुचि दिखाई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दोनों विश्वविद्यालयों को जमीन चिन्हित कर दिखाया है। उनको जमीन पसंद भी आ गई है।

ऋग्वेद दर्शनशास्त्र की सबसे पुरानी पुस्तक : फैकल्टी ऑफ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

IANS | December 27, 2023 8:10 PM

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। मनुष्य को ज्ञात दर्शनशास्त्र की सबसे पुरानी पुस्तक ऋग्वेद है। यह बात ब्रिटेन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक विद्वान प्रोफेसर ने कही। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के यह प्रोफेसर शौनक ऋषि दास आईआईएम रोहतक के छात्रों को गेस्ट लेक्चर देने भारत आए हैं।