नोएडा के 120 सरकारी स्कूल होंगे स्मार्ट एंड डिजिटल, स्मार्टशाला अभियान का शुभारंभ
नोएडा, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। नोएडा के सभी 120 सरकारी स्कूल अब स्मार्ट और डिजिटल हो जाएंगे। सोमवार को नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में ‘संपर्क स्मार्ट शाला अभियान’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल तथा छात्रों को स्मार्ट क्लास के लिए मॉनिटर, मॉडेम तथा डिजिटल गैजेट्स प्रदान किए।