बीएचयू 14 शोधार्थी प्रधानमंत्री फेलोशिप के लिए चयनित
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 14 शोधार्थी मौजूदा चरण के लिए प्रधानमंत्री शोध फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं। इस फेलोशिप के अंतर्गत पहले दो वर्षों में शोधार्थियों को 70,000 रुपये प्रति माह, तीसरे वर्ष में 75,000 रुपये प्रति माह तथा चौथे व पांचवे वर्ष में 80,000 रुपये प्रतिमाह की राशि प्राप्त होगी है।