सरकारी कमेटी अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ की करेगी समीक्षा, 15 मार्च तक आएगी रिपोर्ट
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा ट्रेडिंग पार्टनर देशों पर 2 अप्रैल से प्रस्तावित पारस्परिक टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद भारत सरकार की ओर से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसे अमेरिका से आयात पर टैरिफ राहत की समीक्षा करने का काम सौंपा गया है।